Subscribe Us

TMC के कई नेता BJP में होंगे शामिल

 



नोखी आवाज़ न्यूज़ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच में सियासी घमासान जारी है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय बंगाल दौरे पर हैं। शाह ने सुबह राम कृष्ण मिशन का दौरा किया। यहां उन्होंने रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी। स्वामी विवेकानंद ने यहां लंबा समय गुजारा था। यहां अमित शाह का पारंपरिक सम्मान भी किया गया। थोड़ी देर में मिदनापुर में उनकी रैली होगी। यहां सुवेंदु अधिकारी समेत कई टीएमसी नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। (नीचे देखें तस्वीरें)



अमित शाह ने कहा कि ये शौभाग्य का विषय है कि मैं उस जगह पर आया हूं जो न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए चेतना जागरूक करने की जगह है। यही वो स्थान है जहां भारत की आकाश गंगा के सबसे तेजस्वी तारे स्वामी विवेकानंद ने जन्म लिया था। स्वामी जी ने अल्पआयु में ही भारत का ज्ञान, भारत की संस्कृति विश्वभर में दिग्विजय कराने का काम किया था। जब अमेरिका में उस समय सर्वधर्म सम्मेलन हुआ तब स्वामी जी ने अपने एक ही वाक्य से सनातन धर्म की विश्व बंधुत्व की व्याख्या को पूरी दुनिया को परिचित कराया था।




इससे पहले दो दिवसीय बंगाल दौरे के लिए अमित शाह बीती रात ही कोलकाता पहुंच गए। आज वह स्वामी विवेकानंद और खुदीराम बोस को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही एक किसान के घर में भोजन करेंगे। शाह के इस दौरे से तृणमूल कांग्रेस में भी हलचल है क्योंकि ममता बनर्जी को अपनी पार्टी टूटने का डर सता रहा है।