Subscribe Us

भाजपा व आप ने कांग्रेस पर बोला हमला, जानें क्या है मामला ?


vishwas nagar vidhan sabha results bjp and aap voter share

 नोखी आवाज़ न्यूज़ ।  आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया। अपने बयान में मोहनिया ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे दिल्ली में कांग्रेस ने आप को हल्के लिया, अब वही गलती प्रीतम सिंह कर रहे हैं।

मोहनिया बोले-प्रदेश की सियासत में कांग्रेस डूबता जहाज बन चुकी है, इसलिए वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला आप से होगा। आप सभी 70 विधानसभा सीटों पर मजबूत प्रत्याशी उतारेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के गढ़वाल दौरे को लेकर जनता में उत्साह बना हुआ है। मनीष सिसोदिया जनता से राय लेने के साथ ही लोगों के सवालों का भी जवाब देंगे।


कांग्रेस नकारात्मक भूमिका में : भाजपा-




भाजपा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग पर पलटवार किया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि विधानसभा सत्र यदि 30 दिन का भी होता तो भी कांग्रेस राज्य के विकास के सकारात्मक भूमिका के बजाय नकारात्मक भूमिका ही निभाएगी। 

भसीन ने गुरुवार को दिए एक बयान में कहा कि कांग्रेसियों को प्रदेश सरकार द्वारा किए विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा,वास्तव में कांग्रेस नेताओं में अपने भविष्य को लेकर घबराहट है, इसलिए वो इस तरह की नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। कृषि कानूनों को लेकर उन्होंने कहा कि किसानों की आड़ में विपक्षी दल अपनी सियासी रोटियां सेंकने का ही का