Subscribe Us

मध्यप्रदेश शासन ने किए 14 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश शासन ने किए 14 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले



 भोपाल। विधानसभा उपचुनाव के समय जिन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को हटाया या पदस्थ किया गया था, सरकार ने उन्हें जहां के तहां पदस्थ कर दिया है। मंगलवार को देर शाम जारी आदेश में 14 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। इनमें अशोकनगर से हटाए गए रवि मालवीय को फिर वहीं पदस्थ किया है। सूत्रों ने बताया कि चुनाव के पहले तीन साल से एक स्थान पर पदस्थापना और चुनाव के दौरान शिकवा-शिकायत के कारण जिन अधिकारियों को हटाया या पदस्थ किया था, उन्हें पुरानी जगह ही पदस्थ कर दिया है।



अधिकारी-वर्तमान-नवीन पदस्थापना


बिदिशा मुखर्जी-अपर कलेक्टर गुना-मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गृह निर्माण मंडल भोपाल


शिवकुमार मिश्र-उपसचिव सामान्य प्रशासन-संयुक्त आयुक्त भू-अभिलेख ग्वालियर



सोजान सिंह रावत-अपर कलेक्टर दतिया-मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उज्जैन विकास प्राधिकरण


विवेक कुमार रघुवंशी-उप सचिव सामान्य प्रशासन-अपर कलेक्टर गुना


एकता जायसवाल-संयुक्त कलेक्टर राजगढ़-संयुक्त कलेक्टर उज्जैन


खेमचंद बोपचे-संयुक्त कलेक्टर सागर-संयुक्त कलेक्टर बालाघाट


आदित्य कुमार रिछारिया-संयुक्त कलेक्टर सागर- संयुक्त कलेक्टर होशंगाबाद



संतोष चंदेल- विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सामान्य प्रशासन- डिप्टी कलेक्टर सागर


मोहम्मद शाहिद खान- संयुक्त कलेक्टर अशोकनगर- संयुक्त कलेक्टर जबलपुर


श्रुत्रि अग्रवाल- विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सामान्य प्रशासन- डिप्टी कलेक्टर हरदा


अंकिता प्रजापति- विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सामान्य प्रशासन- डिप्टी कलेक्टर राजगढ़


रवि मालवीय- विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सामान्य प्रशासन- डिप्टी कलेक्टर होशंगाबाद



नेहा साहू- विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सामान्य प्रशासन-डिप्टी कलेक्टर राजगढ़


पवन बारिया- विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सामान्य प्रशासन- डिप्टी कलेक्टर सागर