Subscribe Us

भोपाल में 20 साल की पोती ने दादी के घर से निकलते ही फांसी लगाई; पुलिस को नहीं मिल रहा कोई सुराग


 


मध्यप्रदेश के भोपाल में एक 20 साल की लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के दौरान लड़की घर में अकेली थी।। हालांकि, लड़की ने ना तो कोई सुसाइड नोट छोड़ा है। और ना ही उसके सुसाइड करने की कोई वजह सामने आई है। दरअसल, जिस दौरान लड़की ने यह कदम उठाया उस समय लड़की की दादी केवल 3 घंटों के लिए घर से बाहर गई थी।। 


यह मामला गांधीनगर इलाके का है। यहां पर सिरिया पारदी अपने पिता दिनमान पारदी के साथ अंबेडकर नगर, गांधीनगर में रहती थी, जिस दौरान यह हादसा हुआ, उस समय लड़की के माता-पिता दिवाली मनाने के लिए राजस्थान में अपने गांव गए हुए थे।।


वहीं, इस मामले में पुलिस को आशंका है कि दादी और पोती के बीच कुछ कहासुनी हुई होगी।। इसी से नाराज होकर लड़की ने यह कदम उठाया। गांधीनगर पुलिस थाने के विवेचना अधिकारी एसपी तिवारी ने बताया कि सिरिया पारदी पढ़ाई नहीं करती थी।।
 उसके माता-पिता राजस्थान अपने गांव दिवली के लिए गए हुए थे।। उनकी अनुपस्थिति में घर में उनकी 20 साल की बेटी और दादी चंद्रकला पारदी रह रही थी।।


पुलिस को सोमवार दोपहर बाद सिरिया के फांसी लगाने की सूचना मिली।।
 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।। दादी चंद्रकला ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी, उस समय सिरिया घर पर अकेली थी।।


 दोपहर करीब पौने 1 बजे घर पहुंचने पर उन्हें सिरिया फंदे पर लटकी मिली।। 
वह समझ ही नहीं पा रहीं हैं।। कि आखिर सिरिया ने ऐसा कदम क्यों उठाया? वह घर पर ही रहती थी और कोई परेशानी भी ऐसी नहीं थी।।