Subscribe Us

BJP SINGRAULI का यह कैसा महिला सम्मान...? आइटम पर बवाल रखैल पर मौंन.?


जनता पूछे सवाल,जिलाध्यक्ष दें जवाब


मुद्दे की बात  नीरज द्विवेदी के साथ


अनोखी आवाज सिंगरौली। चुनावी माहौल में शब्दों की गिरती मर्यादा पर ना जाने कब विराम लगेगा...? अति उत्साह में नेता कुछ समय के लिए यह भी भूल जा रहे हैं कि क्या बोल रहे हैं किसे बोल रहे हैं। हालांकि वर्तमान में जो मध्यप्रदेश में उपचुनाव है उस पर चर्चा करें उससे पहले मुझे स्वर्गीय राहत इंदौरी साहब की चार पंक्तियां याद आ रही हैं। वह यह है कि-


सरहदों पर बहुत तनाव है क्या..? कुछ पता तो करो चुनाव है क्या..?  खौफ इतना है दोनों समन्तों में.. तीसरी सामंत का दबाव है क्या...?


आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने है। जिसकी तारीख धीरे-धीरे करीब आती जा रही है। मतदान की तारीख 3 नवंबर तय की गयी है। वही 10 नवंबर को तय हो जायेगा की शिवराज सिंह कुर्सी पर काविज रहेंगे या कमलनाथ की पुनः वापसी होगी..? उससे पहले दोनों पार्टी के नेता अति उत्साह में अपना आपा खोते दिख रहे है। आपको भली भांति पता है कि डबरा में चुनावी सभा को संबोधित करतें हुए भाजपा की मंत्री इमरती देवी को घेरने के चक्कर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आइटम बोल दिया था, फिर भला भाजपाई कहा चुप बैठने बाले थे। भाजपा के मंत्री बेसाहुलाल सिंह ने भी कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को लेकर रखैल जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर हिसाब बराबर कर दिया। भारतीय जनता पार्टी ने इसे मुद्दा बना कर समूचे मध्यप्रदेश में नारी का अपमान बता कर मौन उपवास कर विरोध जताया। वही सिंगरौली जिलें में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के नेतृत्व में मौन धरना प्रदर्शन हुआ। और कमलनाथ का पुतला फूंका गया। लेकिन महिला सम्मान की बात करने वाले जिलाध्यक्ष बिसाहूलाल के इस बयान पर क्यों मौन है..? सिंगरौली की जनता पुछती है कि बिसाहुलाल जैसे लोगों का कब पुतला फूंका जायेगा..? यदी ऐसा नही होता है तो साफ़ हो जाएगा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। चुनाव है इसलिए राजनीतिक  मुद्दा बनाकर लोगों का ध्यानाकर्षण कराया जा रहा है..? चुनावी रण में महिलाओं को लेकर इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी बेहद निंदनीय है, शब्दों से जितनी भी निंदा की जाए कम है..महिला आयोग और चुनाव आयोग को भी ऐसे विषय पर संज्ञान लेना चाहिए। लेकिन बड़ी बात यह भी है कि महिलाओं के सम्मान का ठेका लेने वाली भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ का पुतला फूंक रही है लेकिन उनके ही पार्टी के नेता जब अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे है फिर उनके ऊपर पार्टी के ओर से कार्यवाही क्यो नही..? भाजपा जिलाध्यक्ष से सिंगरौली की जनता जानना चाहती है कि कल तक नव दुर्गा,नारी शक्ति,महिला अपमान, की बात कर रहे थे..फिर आज क्योकि आप खामोश हो..? ये जनता है सब जानती है..सब पहचानती है...वक्त की तलाश करती है। यदि आपके ह्रदय में सचमुच में महिलाओं के प्रति सम्मान है तो सामने आकर जबाब दीजिये...|