Subscribe Us

SINGRAULI NEWS गंदगी-भारत छोड़ो-मध्यप्रदेश के क्रियान्वयन में नगर पालिक निगम का स्वछता अभियान 

16 से 30 अगस्त तक कराया गया सफाई कार्य


 


अनोखी आवाज़ सिंगरौली। गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत नगर पालिका निगम सिंगरौली ने 15 दिवसीय सफाई कार्य कराया गया। अभियान 16 से 31 अगस्त तक चला कर क्षेत्र में सफाई का कार्य किया गया। अभियान में थीम के तहत अलग-अलग विषय पर सफाई कार्य किया गया। 



ये रहें अभियान के थीम👇


 


थीम:-1 स्वच्छता की शपथ, व्यक्तिगत शौचालयों का रखरखाव तथा कचरे के ढेर का हटाया जाना।


 


थीम:- 2 नो प्लास्टिक और (रिसाईकिल,रि-यूज, रिड्यूज एवं रिफ्यूज)।


 


थीम:- 3 कोविड-19 की परिस्थितियों में स्वच्छता।


 


थीम:- 4 स्त्रोत पर पृथक्करण तथा नगरीय कचरे का प्रसंस्करण।


 


थीम:- 5 सार्वजनिक स्थानों व सार्वजनिक शौचालयों पर सफाई अभियान।


 


उपरोक्त सभी थीमों में कार्य करने के पश्चात जानकार एवं प्रबुद्ध नागरिकों के सहयोग से संत निरंकारी समिति जयंत से लेकर शंकर मार्केट जयंत तक सफाई करके *स्वच्छता शपथ संकल्प* लेकर समापन किया गया।


 


इनकी रही उपस्थिति:- 


 


15 दिवसीय अभियान में जितेंद्र सिंह स्वच्छता निरीक्षक, छोटू कुमार उप स्वच्छता पर्यवेक्षक, देवंती गुप्ता मिशन महिला सेवा दल इंचार्ज, एस.बी पांडेय, अलखराम वैश्य पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 20,एडवोकेट यादव, अविनाश अग्रहरि, रामायण साकेत, मोहन अग्रहरी, पप्पू गुप्ता, संजय अग्रहरी, फिरोज खान, बिहारी उप स्वच्छता पर्यवेक्षक, अभियान में उपस्थित रहे।