Subscribe Us

SINGRAULI- भाजपा मंडल कार्यकारिणी के विस्तार में उठे विरोध के स्वर 

कई कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का लगाया आरोप,कईयों ने दिया इस्तीफा 


 


अनोखी आवाज सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली द्वारा एक लंबे अंतराल बाद मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। विवाद रोकने और कार्यकर्ताओं को समेटे रखने के लिए कार्यकारिणी विस्तार पर ब्रेक लगा था। लेकिन जैसे ही भाजपा ने मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया विरोध के स्वर उठने लगे। कईयों ने गंभीर आरोप लगाते हुए उपेक्षा करने की बात कही। साथ कुछ मण्डल अध्यक्षों के उम्र को लेकर भी करार प्रहार किया।



जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल की अगुवाई वाली भाजपा में विधायक सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं की सहमति पर मंडल अध्यक्षों ने अपनी- अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। नाम सार्वजनिक होते ही सोशल मीडिया पर विरोध के स्वर उठने लगे। लंबे समय से पद की अभिलाषा लिए बैठे कार्यकर्ताओ के अरमानों पर पानी फिर गया जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने संगठन पर आरोप लगाते हुए इस्तीफा तक दे दिया। साथ में चेताया कि प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत करेंगे। अब लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है। देखना यह होगा कि असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल क्या रणनीति बनाते हैं..? इन्हें पद देते हैं या फिर कोई और प्लान कर बनाते हैं ..?


 


शेष जल्द ही अगले अंक..