Subscribe Us

SINGRAULI NEWS मादक पदार्थों के खिलाफ चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

लहलहा रही थी गांजे की फसल,पुलिस ने मारा रेड


116 किलों पौधे बरामद,तीन आरोपी गिरफ्तार


अनोखी आवाज सिंगरौली। जिले की पुलिस अवैध कारोबार व नशे के कारोवारियों के खिलाफ अभियान चलाकर अंकुश लगाने के प्रयास में जुटी है। ऐसे ही बीतें सोमवार को चितरंगी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही कर नशे के कारोबारियों में भय बना दिया है। जानकारी के अनुसार चितरंगी थाना के ग्रामीण क्षेत्र में गांजे की खेती व्यापक पैमाने पर हो रही थी। जो नशे के बढ़ते ग्राफ में काफी मददगार साबित हो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने गांजे की खेती वाले स्थान पर चितरंगी पुलिस व गढ़वा थाना प्रभारी ने रेड़ मार कर गांजे के 116 क़िलों पौधे जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।


गांजे के 116 क़िलों पौधे बरामद,तीन आरोपी गिरफ्त 


चितरंगी पुलिस ने रेकी कर गांजे की फसल वाले स्थान पर बीते सोमवार को रेड मारकर 116 क़िलों पौधे गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 8 लाख 12 हजार बताई जा रही है। वहीं तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग अपराध दर्ज करते एनडीपीएस की धारा 8/20 (a) 279/20, 280/20, 281/20 स्वापक मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मादक पदार्थ की अवैध खेती करने वाले छोटे सिंह, पिता- सोन शाह, उम्र-55 निवासी-सुलखान भलदर टोला चितरंगी, सिरपत अगरिया पिता- बबई अगरिया,उम्र-45 निवासी- लालमाटी, महावीर खैरवार पिता-रामसुंदर खैरवार उम्र-55 निवासी- लाल माटी को गिरफ्तार किया गया।


पिकअप से गाँजा पहुँचा थाना,कार्यवाही में ये रहें शामिल-


बीतें सोमवार को पुलिस ने चितरंगी थाने के ग्रामीण इलाकों में गांजे की खेती में पुलिस ने छापेमार कार्यवाही कर गाँजे को पिकअप से थाने भेजवाया गया। जहां पुलिस ने शील कर तीनों आरोपियों को गिफ्तार कऱ जेल भेज दिया। वही इस बड़ी कार्यवाही में चितरंगी पुलिस व गढ़वा थाना प्रभारी की मुख्य भूमिका रही। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के निर्देश में मोरवा एसडीओपी नीरज नामदेव, गढ़वा थाना प्रभारी-संतोष तिवारी, उप.नि.- मनोज सिंह चौहान, विनय शुक्ला, सरनाम सिंह, स.उ.नि- साहब लाल सिंह, प्रा.आर.-नीरज सिंह, अमर सिंह, अशोक सिंह, आर.- विपिन पाण्डेय, अर्जुन सिंह, प्रमोद वैश्य की मुख्य भूमिका रही।