लैगिग अपराध, एफआईआई एवं गवाह कथन आदि बिन्दुओं पर हुई चर्चा
अनोखी आवाज सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लैंगिक अपराधों के प्रकरणों में अपराधिक न्यायप्रणाली में पुलिस की भूमिका विषय पर जिला स्तर पर आनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण पुलिस कन्ट्रोल रूम बैढ़न के मीटिंग हाल में किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला चिकित्सा अधिकारी एवं महिला बाल विकास के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान जिला लोक अभियोजन कार्यालय सिंगरौली में पदस्थ अरविंद सिंह दांगी सहायक अभियोजन अधिकारी द्वारा पुलिस को अनुशंधान में आने वाली कई समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं पुलिस को एफआईआर लेखन, जीरो एफआईआर, पीडित गवाहों के कथन, वीडियोग्राफी अनुवादन एवं लैंगिक अपराधों की विवेचना संबंधित कई बिन्दुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।