Subscribe Us

BJP SINGRAULI - मंडल कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

कई लोगो को मिली बड़ी जिम्मेदारी,कई मंडलो की घोषणा कल



अनोखी आवाज सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली द्वारा मंडल विन्ध्यनगर और मोरवा की कार्यकारणी का विस्तार किया गया है। जिसमें जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल की सहमति पर मंडल अध्यक्ष विन्ध्यनगर भारतेंदु पाण्डेय ने विजय वैश्य,श्यामबाबू पाण्डेय, गजमोचन सिंह,राजेन्द्र दुबे,अवधेश शाह,दिनेश जयसवाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं महामंत्री के पद पर धरम कुमार वर्मा,पूनम गुप्ता को नियुक्त किया गया है।



साथ ही दीपक पांडेय, भगवान दास को मंत्री सहित अन्य कई लोगो को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां दी गई है। साथ ही मोरवा मंडल में अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग ने अरविंद तिवारी ,रूपा झा, राकेश गोयल ,अरुण वैश्य, राजेश्वर वैश्य को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही किरण सागर खैरवार ,आलोक यादव को महामंत्री व लक्ष्मण मिश्रा ,रंजना श्रीवास्तव ,रामजी शुक्ला ,भगवानदास वैश्य पिंकी सिंह ,करुणा विश्वकर्मा को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी है।



अंदाज लगाया जा रहा है कि शेष बचे मंडलों की भी कार्यकारिणी का जल्दी विस्तार हो सकता है।