Subscribe Us

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' आज रिलीज होगी........जानिए कहां और कितने बजे देख सकेंगे ?

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' शुक्रवार को रिलीज होगी। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। Dil Bechara को सुशांत के दोस्त मुकेछ छाबड़ा ने डायरेक्ट किया है, जो उनकी पहली फिल्म है। इसी तरह सुशांत के साथ लीड रोल निभा रहीं मॉडल संजना की भी यह पहली फिल्म है। Dil Bechara डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर शुक्रवार शाम 7.30 बजे से देखी जा सकती है। Disney Plus Hotstar अपने सभी सब्सक्राइबर्स के साथ ही नॉन सब्सक्राइबर्स के लिए भी यह फिल्म उपलब्ध करवा रहा है। 


 



 


मुंबई पुलिस करेगी कंगना रनोट से पूछताछ


इस बीच, सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। खबर है कि अब मुंबई पुलिस अभिनेत्री कंगना रनोट से पूछताछ करेगी। कंगना से सुशांत के संबंध में दिए गए बयानों को लेकर पूछताछ के लिए जल्द ही समन जारी किया जाएगा। सुशांत की कथित खुदकुशी के अगले दिन कंगना ने दो मिनट का वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए फिल्म इंडस्ट्री के एक वर्ग विशेष को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह वर्ग कलाकारों की प्रतिभा को जगह नहीं देता है। कंगना ने कहा था कि सोशल मीडिया पर सुशांत द्वारा किए गए आखिरी कुछ पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह खुद को बनाए रखने के लिए किस तरह संघर्ष कर रहे थे।


बता दें कि सुशांत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटके हुए पाए गए थे। इस मामले में पुलिस अब तक फिल्म समीक्षक राजीव मसंद, फिल्मकार संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा समेत 39 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।