Subscribe Us

SINGRAULI NEWS- सड़क बनी तालाब, आम राहगीरों की फजीहत

मामला ननि के वार्ड क्रमांक 41 का ननि अमला कुभंकर्णी निद्रा में


 



एमरजेंसीं सेवाएं भी बाधित, लोगो मे पनप रहा अक्रोश



मुद्दे की बात -नीरज द्विवेदी के साथ


 


अनोखी आवाज सिंगरौली।



अपनी मनमानियों और भ्रष्टाचार के लिए चर्चित ननि के अधिकारी न जाने कब अपनी मनमानियों से बाज आएंगे। चार मंजीले में और लक्जरी गाड़ियो में घुमने के शौकिन इन अधिकारियों को क्या पता आम जनता की जरूरते, तकलीफ और समस्याएं ऐसी ही एक आम जनता से जुड़ी समस्या सामने आई पूरा मामला नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 41 का हैं, जहां नवनिर्मित प्रधानमंत्री तक जाने वाली सड़क का खस्ताहाल हैं,वर्षो से निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन भगवान जाने यह कार्य कब तक पूरा हो पाएगा।



सड़क बनी तालाब मुसाफिरो की फजीहत



ननि के वार्ड क्रमांक 41 रेलवे पुल हिरवाह मार्ग में प्रधानमंत्री आवास के समीप की सड़क तालाब बन गई है। प्रतिदिन सफर करने वाले लोग खुन के आंसु रोने को मजबूर है। लेकिन ननि अमला कुभकर्णीय निंद में खर्राटे ले रहा है। इतना ही नही आम राहगीरों के साथ एमजेंसी सेवाएं भी बाधित है। कोई रोकने टोकले वाला नही है। ननि के अधिकारी मद मस्स है लोग नरकीय रास्ते से आनेजाने को मजबूर है।



 ननि के अधिकारी नही छोड़ते कुर्सी लोगों मे पनप रहा अक्रोश



करोड़ो के महल के साथ तमाम भौतिक सुख सुविधाओ के साथ राजा रजवाडो की तरह जीवन जीने वाले इन अधिकारियों को अपनी कुर्सी से इतना प्रेम है, कि कुर्सी छोड़कर वार्डो में दर्शन तक  नही देते। कभी यह भी जानने का प्रयास नही करते की आमजनता का क्या हाल है। लिहाजा इनकी इन करतूतों से लोगों का आक्रोश धीरे धीरे  बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगो का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर फटे उससे पहले ननि के जिम्मेदार अधिकारियो को अपनी निंद से उठना होगा।
अब देखना होगा कि सड़क की बदहाली पर ननि के जिम्मेदार कब अपनी निंद तोड़ते हैं।