Subscribe Us

SINGRAULI NEWS बीजेपी और पुलिस प्रशासन पर बरसे आप जिला अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली जिले में कार्यकारणी सदस्यों का किया गठन



 


अनोखी आवाज सिंगरौली।। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजेश सोनी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि सिंगरौली जिले की कार्यकारणी सदस्यों का गठन किया गया है। रानी अग्रवाल ने कहा कि सिंगरौली के विकास के लिए हमारी पार्टी हर मुमकिन कोशिश करेगी। चाहे बेरोजगारी हो या किसानों से सम्बंधित समस्या हो, या फिर पानी व बिजली की समस्या हो हमारी पार्टी इन मुद्दों को लेकर लॉक डाउन के खत्म होते ही हम सड़को पर उतरेंगे और सम्बन्धित विभागों का घेराव करेंगे। 


 


वही आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश सोनी ने बीजेपी व पुलिस प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा कि सिंगरौली विधायक व सांसद महोदया की नाकामी साफ दिख रही है। हमारे सिंगरौली जिले में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिले में हर जगह कितने हत्या/बलात्कार हो रहे हैं यह किसी से छुपा नही है। चाहे मकरोहर हो या बरगवां कांड, उपरोक्त दोनो कांडो में पुलिस प्रशासन की नाकामी पूरी तरह उजागर हो गई है। 



 


जिला अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि सिंगरौली जिले में बेरोजगारी चरम सीमा पार कर चुकी है। जिले मे जितनी भी कंपनियां हैं चाहे वह रिलायंस कंपनी हो एन.टी.पी.सी., एन.सी.एल., ओबी कंपनियां या अन्य नौकरी के नाम पर यह कंपनियां गरीब बेरोजगारों से अवैध वसूली कर रही हैं। यदि उपरोक्त कंपनियां जिले के बेरोजगारों को नौकरी नहीं देते हैं या नौकरी देने के एवज में रिश्वत मांगते हैं तो हम कंपनियों को यहां रहने नहीं देंगे। इनके खिलाफ हड़ताल, धरना- प्रदर्शन करेंगे। 


 


श्री सोनी ने आगे कहा कि एक मुद्दा सड़क दुर्घटना का भी है। इन दुर्घटनाओं के पीछे कहीं न कहीं आर.टी.ओ. विभाग की लापरवाही जिम्मेदार है।


 


आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि जितना भी हमसे हो सकेगा हम जनता के साथ हैं और जनता के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे।