Subscribe Us

SINGRAULI NEWS- आक्रोशित परिजनों और डॉक्टरों के बीच झड़प - मामला नेहरू शताब्दि चिकित्सालय का

महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप


 


मामला पहुचा चौकी, लोगो मे हो रही तरह-तरह की चर्चा


 


अनोखी आवाज सिंगरौली। एनसीएल के जयंत परियोजना में बना नेहरू चिकित्सालय जो आए दिन चर्चा में बना रहता है। बीते दिनों पूर्व चिकित्सक व महिला के बीच कहा-अनसुनी का मामला शांत नहीं हुआ था कि एक बार पुनः नेहरू चिकित्सालय व डॉक्टर विवादों में आ गए। । हांसिल जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को प्रेमचंद शाह की पत्नी विमला शाह उम्र- 30 वर्ष की तबीयत खराब थी। जहां उपचार के लिए बैढ़न के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला की स्थिति देखकर नेहरु चिकित्सालय के लिए रेफर किया। जहां परिजनों ने एंबुलेंस के जरिए महिलाओं को नेहरू चिकित्सालय लाया गया। नेहरू पहुँचते ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जगदीश लाल ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जहा परिजनों ने दोपहर में जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं परिजनों ने चिकित्सक के साथ भी झूमा-झपटी भी किया। तनाव पूर्ण स्थिति देखते हुए नेहरू प्रबंधन ने जयंत पुलिस सूचना दी, जहा मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले को शांत कराया।



डॉक्टरों से विवाद करना पड़ा महंगा,परिजनों पर मुकदमा पंजीबद्ध 


 


महिला की मौत पर परिजनों के द्वारा हंगामा और डॉक्टरों से भिड़ना महंगा पड़ गया। नेहरू प्रबंधन ने परिजनों के खिलाफ शिकायत कर मुकदमा पंजीबद्ध कराया। प्रेम चंद शाह पिता-सदाब्रिज शाह व देव कुमार शाह के खिलाफ धारारा 294,332 353, 506,34 आईपीसी के तहत कार्यवाही की गई। उधर परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपचार में देरी होने के कारण महिला की मौत हो गयी। सही समय पर यदि इलाज हुआ होता तो मौत न होती हालांकि पुलिस ने मृतिका के परिजनों की एक नही सुनी और नेहरू प्रबंधन की शिकायत पर मुकदमा पंजीबद्ध कर दिया है।


 


घंटो चली गहमागहमी,सिक्योरिटी ने दिखाए तेवर


 


महिला की मौत के बाद नाराज परिजन ने चिकित्सक के साथ अभद्रता किया। जिससे अस्पताल के स्टाफ द्वारा परिजनों में से एक बुजुर्ग व्यक्ति को मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। वही परिजन व स्टाफ के बीच हो रहें झड़प को देखते हुए। एक युवक ने अपने मोबाइल में विडियो बनाने लगा। व्यक्ति ने बताया कि ड्यूटी में तैनात मो.नसीम व उसके साथी ने मोबाइल छीनकर एनसीएल सिक्योरिटी के विनीत द्विवेदी को दिया। वही श्री द्विवेदी ने घटना क्रम के कैद वीडियो को मिटा कर घंटो बाद युवक का मोबाइल दिया। आखिर एक सवाल उठता है कि सिक्योरिटी को अधिकार किसने दिया.....?


 


इनका कहना है।


 


महिला की मौत के बाद परिजन ने डॉक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया। डॉक्टरों ने परिजन के खिलाफ शिकायत की जिसमे मुकदमा दर्ज किया गया। और मोबाइल लूटने के विषय में हमको जानकारी नही है। 


 


महेंद्र सिंह चौकी प्रभारी जयन्त