Subscribe Us

पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एनजीओ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संबोधित

India Coronavirus Covid-19 भारत में लॉकडाउन खुलने के एक महीने बाद कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एनजीओ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। पीएम ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों की सेवा के लिए एनजीओ मालिकों का शुक्रिया जताया। उन्होंने कोरोना की स्थिति पर कहा कि 100 साल पहले भी इसी तरह की एक महामारी दुनिया में फैली थी। तब भारत में आबादी इतनी ज्यादा नहीं थी, फिर भी मौतों के मामले में भारत काफी आगे था। इस बार भी एक्सपर्ट्स भारत के लिए चिंतित थे। उनका कहना था कि इस बार भी भारत में स्थिति बिगड़ सकती है। लेकिन क्या हुआ? उत्तर प्रदेश जैसे 23-24 करोड़ की आबादी वाले राज्य में ही लोगों के समर्थन से यह डर दूर हो गया। 



पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा 24 हजार 879 नए मामले सामने आए। वहीं, 487 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में गुरुवार तक संक्रमितों की संख्या 7 लाख 67 हजार 296 पर पहुंच गई। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 21 हजार 129 हो गई है। देश में कोरोना के 2 लाख 69 हजार 789 एक्टिव केस हैं। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 2 लाख 23 हजार पर पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटे में 198 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 9448 हो गई है। देश के कुल मौतों और संक्रमितों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।



संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर तमिलनाडु का है, जहां एक दिन में 3756 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 1 लाख 22 हजार 350 हो गया है। तीसरे नंबर पर 1 लाख 4 हजार 864 केसों के साथ दिल्ली है। हालांकि, अगर तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में मौत की तुलना की जाए, तो तमिलनाडु के हालात काफी बेहतर हैं। चौथे नंबर पर गुजरात की 1994 और तीसरे नंबर पर दिल्ली में 3213 मौतों के मुकाबले तमिलनाडु में 1700 लोगों की जान गई है।