Subscribe Us

BHOPAL NEWS - 3 साल से एक ही जगह जमे पुलिस कर्मचारियों के लिए बुरी खबर,PHQ ने जारी किया आदेश

अनोखी आवाज भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिसवालों के लिए बड़ी और बुरी खबर है। प्रदेश में एक ही ज़िले में 3 साल से जमे पुलिस वाले इधर से उधर किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने इस बड़े बदलाव के लिए आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के अनुसार 3 साल से एक ही जिले में पदस्थ कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक का तबादला किया जाएगा। इसका सीधा मतलब ये है कि पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।



 


PHQ से जारी हुआ आदेश


 


पुलिस मुख्यालय नए सिरे से आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक कॉन्स्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मी एक ही जिले में 3 साल से अधिक समय से पदस्थ हैं, उनकी सूची तैयार कर एक महीने के अंदर संबंधित जिले से हटा दिया जाए। साथ ही सभी पुलिस इकाइयों को यह सुनिश्चित करना पड़ेगा कि उन्होंने अपने जिले में पदस्थ मैदानी पुलिसकर्मियों में फेरबदल किया है। यह फेरबदल मुख्यालय के आदेश अनुसार होगा।


 


नही चलेगा राजनीतिक पैतरा


 


बता दें कि इस काम के लिए रेंज स्तर पर ट्रांसफर बोर्ड का गठन किया है। अब पुलिस मुख्यालय का इसमें कोई दखल नहीं होगा। यह ट्रांसफर बोर्ड अपने स्तर पर पुलिस मुख्यालय के आदेशों का पालन करते हुए पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर करेगा। आदेश के बाद से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है। इस बार ट्रांसफर को रोकने को लेकर राजनीतिक जोड़ आड़े न आए इसलिए सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय सख्त है और किसी भी तरीके के राजनीतिक हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस बड़े फेरबदल को लेकर इन दिनों महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।