Subscribe Us

भोपाल। शिवराज के मंत्रिमंडल में जगह ना मिलने से नाराज विधायक को पार्टी ने बनाया (प्रोटेम स्पीकर)

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के तौर पर विधायक रामेश्वर शर्मा की नियुक्ति की गई है। राज्यपाल ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए रामेश्वर शर्मा को अध्यक्ष का निर्वाचन होने तक अध्यक्ष पद के कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।



इसके पहले प्रोटेम स्पीकर के तौर पर जगदीश देवड़ा कार्यरत थे। लेकिन उन्होंने दो जुलाई को त्यागपत्र दे दिया था। असल में मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है, जिसे देखते हुए विधायक शर्मा को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। 


जगदीश देवड़ा शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद भी रिक्त है। इसलिए प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति की गई है। शर्मा भोपाल जिले की हुजूर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में रामेश्वर शर्मा को मंत्री पद नहीं मिल पाने की वजह से वह थोड़े नाराज भी चल रहे थे, ऐसे में पार्टी ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करके साधने की कोशिश की है। माना जा रहा है कि शर्मा को पार्टी ने उनके जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले पार्टी ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया है।